उन्नाव के देवराहार में विधवा संगीता को दी आर्थिक सहायता, बेटे की परवरिश और शिक्षा के लिए भविष्य में भी सहयोग का भरोसा
उन्नाव। भगवन्तनगर विधानसभा क्षेत्र के बीघापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत भटखेरवा कलां के मजरे देवराहार में एक जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए राष्ट्रसेवक पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह आगे आए। परिवार के मुखिया रामसुमेर गौतम (32) का बीते 14 अक्टूबर को असामयिक निधन हो गया था। उनके जाने के बाद पत्नी संगीता और सात वर्षीय इकलौते बेटे आदर्श के सामने जीवनयापन और बच्चे की शिक्षा की चिंता खड़ी हो गई है।
रामसुमेर गौतम मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार भूमिहीन है और उनकी आय ही घर चलाने का मुख्य सहारा थी। ऐसे में पति की मौत के बाद संगीता के सामने आर्थिक संकट गहरा गया। परिवार की स्थिति की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने राष्ट्रसेवक पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह को इसकी सूचना दी।
जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहने वाले पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह ने तत्काल अपने पिता तेजबहादुर सिंह और टीम के सदस्यों को पीड़ित परिवार की मदद के लिए देवराहार भेजा। यहां पहुंचे तेजबहादुर सिंह ने दिवंगत रामसुमेर गौतम के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनकी पत्नी संगीता को आर्थिक सहायता प्रदान की।
उन्होंने दुख की इस घड़ी में परिवार को सांत्वना देते हुए भविष्य में भी हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस पहल से संकट के दौर से गुजर रहे परिवार को सहारा मिला।
इस दौरान गोलू सिंह, सेनू यादव, कमलेश यादव, विश्वजीत चौहान, संदीप यादव, संकठा पासवान, मुकेश कुमार, पितंबर, राजकिशोर, रामश्री, सुषमा, राधा, कमला, अंगाना और सीमा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए किए गए इस मानवीय प्रयास की सराहना की।
