सिद्धौर, बाराबंकी। श्रावण मास के भौम प्रदोष के अवसर पर मंगलवार को जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के सिद्धौर ब्लॉक में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। मंगलेश्वर मंदिर एवं ब्रह्म देवस्थान सेमरावा से श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रा शुरू की और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच पैदल सिद्धौर नगर पंचायत स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर धाम पहुंचे।
कांवड़ यात्रा में महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया। कांवड़ लेकर मंदिर पहुंचे भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भक्ति और आस्था के माहौल में निकली कांवड़ यात्रा ने पूरे क्षेत्र को शिवमय कर दिया।
कांवड़ यात्रा में श्यामाकांत शुक्ला, राम अभिलाष शुक्ला, सरस्वती शुक्ला, आस्था शुक्ला, सच्चिदानंद शुक्ला, सत्तन देवी, राजकुमार शुक्ला, शैलजा शुक्ला, अनूप कुमार, मनीषा, राजेश कुमार शुक्ला, सबिता देवी, बबीता देवी, नीता देवी, सुशीला देवी, राखी शुक्ला, आरती देवी सहित बड़ी संख्या में भोले भक्त श्रद्धालु मौजूद रहे।
रिपोर्ट: इंद्रराज राजपूत
