उन्नाव । सहायक श्रमायुक्त एस.एन. नागेश ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी, उन्नाव एवं उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, लखनऊ के निर्देशानुसार निर्माण श्रमिकों के नवीनीकरण एवं पंजीकरण कार्य को जीरो पॉवर्टी अभियान के अंतर्गत प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज अपराह्न 12 बजे खंड विकास अधिकारी कार्यालय, सिकन्दरपुर कर्ण, उन्नाव में श्रम विभाग की टीम के साथ एक विशेष बैठक एवं कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी फहद खान, सहायक श्रमायुक्त एस.एन. नागेश, श्रम प्रवर्तन अधिकारी राधेश्याम सिंह, एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
कैंप के दौरान जीरो पॉवर्टी अभियान के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के नवीनीकरण तथा विभिन्न श्रम कल्याण योजनाओं से अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। खंड विकास अधिकारी ने पंचायत सहायकों एवं रोजगार सेवकों को निर्देश दिए कि वे अभियान में तेजी लाते हुए अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि सभी को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
