उन्नाव। भगवन्तनगर विधानसभा क्षेत्र के सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक स्थित ग्राम निबई में आयोजित भव्य रामलीला कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह के बड़े भाई मानवेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजन समिति ने उन्हें माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

मुख्य अतिथि मानवेन्द्र सिंह ने भी भारतीय परंपरा का निर्वहन करते हुए आयोजन समिति के सभी सदस्यों तथा रामलीला में विभिन्न पात्रों का अभिनय कर रहे कलाकारों को माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की आरती उतारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह की ओर से रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष पुत्तन दीक्षित को आयोजन के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में राघवेंद्र सिंह, रामजी यादव, गंगा कुशवाहा, लखन पासवान, आशू सिंह, सौरभ, कमलेश यादव, विक्रम यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। रामलीला के मंचन को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
