उन्नाव। जनपद उन्नाव की पुरवा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को प्रभारी निरीक्षक भवन सिंह मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 122/2026, धारा 75(2) एवं 64(2)(K) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) से संबंधित वांछित आरोपी गोलू उर्फ अनुज पुत्र रामसेवक, निवासी ग्राम सरइया नवीन, थाना पुरवा, जनपद उन्नाव को ग्राम भगतखेड़ा स्थित शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाती रहेगी।
