अनाथ हुए मासूम बच्चों की पढ़ाई न रुकने देने का दिया भरोसा, कहा— ‘हर परिस्थिति में परिवार के साथ खड़ी है हमारी टीम‘
उन्नाव। विधानसभा क्षेत्र भगवंतनगर के सुमेरपुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत जालापुर (मजरा डिहवा) निवासी विक्रम लोधी (34 वर्ष) पुत्र छविनाथ लोधी का बीते दिनों मार्ग दुर्घटना में असमय व दुखद निधन हो गया था। यह दर्दनाक हादसा जनपद फतेहपुर के शुक्ला होटल चौडगरा के पास हुआ था।
दिवंगत विक्रम अपने पीछे पत्नी ममता (30 वर्ष), 5 वर्षीय बेटे आर्यन और 3 वर्षीय बेटी महक को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनके सामने जीवन यापन का गहरा संकट खड़ा हो गया है। सीधे और ईमानदार स्वभाव के विक्रम के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।
सूचना मिलते ही मदद को आगे आए पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह
परिवार की अत्यंत दयनीय आर्थिक स्थिति की जानकारी जब ग्रामीणों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह को दी, तो उन्होंने त्वरित संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने तत्काल अपने बड़े भाई मानवेन्द्र सिंह को अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवार से मिलने उनके गांव डिहवा भेजा।
मौके पर पहुंचे मानवेन्द्र सिंह ने परिजनों से मुलाकात कर हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने कहा:
“इस संकट की घड़ी में पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह का पूरा परिवार और हमारी टीम आपके साथ मजबूती से खड़ी है।”
बच्चों की शिक्षा का उठाया बीड़ा
मानवेन्द्र सिंह ने दिवंगत विक्रम लोधी के मासूम बेटे आर्यन और बेटी महक को तात्कालिक आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने आश्वस्त किया कि पिता के जाने के बाद भी बच्चों की पढ़ाई किसी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि “बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाकर ऊंचाइयों तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। समाज में हर व्यक्ति के भीतर एक-दूसरे की मदद और सेवा की भावना होनी चाहिए, तभी एक खुशहाल समाज का निर्माण संभव है।”
मौके पर मौजूद रहे प्रमुख लोग
इस दौरान मुख्य रूप से सचिन सिंह, विनय सिंह, मोनू सिंह, शिवेंद्र प्रधान, इकबाल सिंह, प्रखर सिंह, अमन, अनूप यादव, राजू सिंह, अनुज सिंह जालापुर, सधन सिंह समेत कई ग्रामीण और समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह और उनकी टीम द्वारा किए गए इस मानवीय व जनहितकारी कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
