रायबरेली (नसीराबाद)। रायबरेली पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है और उसे जेल भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है।
तिलक समारोह से चोरी हुई थी बाइक
नसीराबाद थाना क्षेत्र के परैयानमकसार निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 17 अप्रैल 2026 को ग्राम पूरे मितई में एक दावत के दौरान उनकी मोटरसाइकिल (UP33BK6366) चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
दुकान पर पुर्जे खोलने की थी तैयारी
एसपी रवि कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत नसीराबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बभनपुर मेला मैदान के पास से सुधीर वर्मा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मोटरसाइकिल गांव के ही एक तिलक समारोह से चुराई थी। वह इसे अपनी दुकान पर ले जाकर इसके पुर्जे-पुर्जे अलग करने वाला था ताकि इसे पहचाना न जा सके, लेकिन उससे पहले ही वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
विधिक कार्यवाही और टीम
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस टीम:
- सब-इंस्पेक्टर: देवेश साहू
- मुख्य आरक्षी: रामनरेश भार्गव
- आरक्षी: योगेन्द्र कुमार
ब्यूरो रिपोर्ट: RUDRA YUKTI NEWS
