80 मीटर लंबी और 3 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण से कॉलोनीवासियों को मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ
लखनऊ। सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड-18 के अंतर्गत आजाद नगर कॉलोनी में गुरुवार, 22 अक्टूबर को सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। पार्षद निधि से करीब आठ लाख रुपये की लागत से होने वाले इस निर्माण कार्य का शुभारंभ पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट ने किया। सड़क की लंबाई 80 मीटर और चौड़ाई तीन मीटर निर्धारित की गई है।
यह निर्माण कार्य क्षेत्रीय विधायक राजेश्वर सिंह और महापौर सुषमा के सहयोग एवं आशीर्वाद से कराए जाने की जानकारी दी गई। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद रामलाल वर्मा और फूलचंद गौतम ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया।
कार्यक्रम में पार्षद रामनरेश रावत के साथ भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय निवासी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान फूलचंद गौतम, जयराम यादव, ऋषिराम यादव, रामलाल वर्मा, अर्जुनलाल, रोशनलाल, सावित्री रावत, ललिता गिरी, चिंता देवी, राजीव सिंह, गोपाल, प्रिंस और मनीष सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सड़क और नाली का निर्माण पूरा होने के बाद आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी। मुख्य मार्ग के निर्माण से आजाद नगर कॉलोनी के विकास को गति मिलने की संभावना है।
— शमशाद सिद्धिकी संवाददाता, लखनऊ
