उन्नाव। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के विकासखंड स्तरीय निर्वाचन अधिवेशन के तहत गुरुवार को पुरवा एवं असोहा विकासखंड की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। दोनों विकासखंडों में निर्वाचन शांतिपूर्ण माहौल में शिक्षकों की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया।
असोहा विकासखंड का निर्वाचन ब्लॉक संसाधन केंद्र असोहा में चुनाव अधिकारी मनोज कुमार यादव (अध्यक्ष, नवाबगंज) तथा पर्यवेक्षक अनिल शुक्ला (मंडलीय मंत्री, लखनऊ मंडल) की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें अरविंद कुमार अध्यक्ष, अनिल पाल महामंत्री, शैलेंद्र आर्या कोषाध्यक्ष, मुकेश कुमार शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित कुमार, रजनीश मिश्र व उपेंद्र शंकर उपाध्यक्ष, संध्या द्विवेदी महिला उपाध्यक्ष, पुनीत कुमार तिवारी, मुन्नीलाल यादव व रूपेंद्र सिंह यादव संयुक्त मंत्री तथा विनोद साहू लेखाकार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
वहीं, विकासखंड पुरवा का निर्वाचन सुंदर लाल डिग्री कॉलेज, खिन्नी मोड़ में चुनाव अधिकारी कमलेश यादव (अध्यक्ष, हिलौली) एवं पर्यवेक्षक अनूप कुमार शुक्ला (जिला उपाध्यक्ष) की देखरेख में संपन्न हुआ। निर्वाचन में वरुण सिंह अध्यक्ष, अमित कुमार अवस्थी, राकेश कुमार मिश्रा, सुनील कुमार एवं माहेश्वरी वर्मा उपाध्यक्ष, रमेश कुमार महामंत्री, आलोक चौरसिया कोषाध्यक्ष, किशन लाल, विनोद कुमार, राजेश कुमार एवं रेखा संयुक्त मंत्री, राजकुमार लेखाकार, मोहित कुमार आय-व्यय निरीक्षक तथा मोतीलाल संरक्षक निर्विरोध चुने गए।
जिला अध्यक्ष अनुपम मिश्रा एवं संरक्षक राघवेंद्र सिंह के निर्देशन में दोनों विकासखंडों का निर्वाचन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे शिक्षक हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।
